नीमकाथाना में प्रधान चुनाव में कांग्रेस में बगावत : कांग्रेस की गीता देवी ने निर्दलीय ठोकी ताल, कांग्रेस से ममता सैनी उम्मीदवार

 फोटो : फाइल फोटो 


नीमकाथाना , 27 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब  
 
नीमकाथाना पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव को लेकर नीमकाथाना में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर बगावत सामने आई है। कांग्रेस की ओर से गीता देवी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज गीता देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 
 
गीता देवी का मुकाबला कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी ममता सैनी से होगा। वहीं भाजपा की ओर से प्रधान पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
 
गीता देवी को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद गुर्जर समाज में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोग कांग्रेस के फैसले के विरोध में उतर आए और कांग्रेस प्रत्याशियों की जहां बाड़ाबंदी की गई है, वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
 
15 सदस्यों के समर्थन का दावा :-
गीता देवी के पति कुशल गुर्जर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद के लिए उनके पक्ष में सहमति जताई थी, लेकिन अंतिम समय में उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि 15 पंचायत समिति सदस्य उनके समर्थन में थे, जबकि 6 सदस्य उनके समर्थन में नहीं थे। इसके बावजूद 6 सदस्यों के समर्थन वाले प्रत्याशी को अधिकृत उम्मीदवार बना दिया गया।
 
 उन्होंने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाए। 
 
 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने समाज की भावनाओं की कदर नहीं की तो वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज पार्टी का विरोध करेगा।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit