फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 25 मई 2025
रिपोर्ट :एडिटर
नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने ऐलान किया है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जिसकी अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) की है। उन्होंने कहा कि भारत 2.5 - 3 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी, IMF के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा, "हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। आज भारत जापान से बड़ा है। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं।"
उधर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "भारत जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। #ViksitBharat की ओर एक तेज़ कदम, एक बड़ी छलांग। ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद।"
इससे भारत को क्या फायदे :-
इससे भारत का अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे G20 और IMF में प्रभाव बढ़ेगा। भारत में विदेशी निवेश में और वृद्धि होगी, क्योंकि ग्लोबल कंपनियां भारत को एक आकर्षक बाजार के रूप में देख रही हैं।
भारत का यह कदम उसे ग्लोबल इकोनॉमिक लीडरशिप की दिशा में और करीब लाता है, खासकर जब वह 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment