पाक पीएम की भारत को जंग की धमकी : शाहबाज ने कश्मीर को गले की नस बताया, बोले - सिंधु नदी का पानी रोकने की गलती न करें

फोटो  : फाइल फोटो 

न्यूयॉर्क, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर को जगलर वेन (गर्दन की नस) करार दिया है । शाहबाज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए ये बात कही ।

शाहबाज ने पानी को लेकर शुक्रवार को UN में भारत को जंग की धमकी दी है । शहबाज ने कहा कि भारत द्वारा सिंधु नदी का पानी रोकने की कोशिश को पाकिस्तान ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा।

शहबाज ने कहा कि पानी को कभी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। नदियों का काम देशों को पानी देना है, उन्हें बांटना नहीं। भारत को इसे लेकर कोई गलती नहीं करनी चाहिए।

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि एक साल पहले, पाकिस्तान को भारत की ओर से झूठे बहाने से बाहरी हमले का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के और सेना ने सटीकता और पेशेवर तरीके से जवाब दिया। उन्होंने दुश्मन को चुप करा दिया, हमले को नाकाम कर दिया और ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

ट्रंप को क्रेडिट :-

शाहबाज ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। उनका समय पर किया गया हस्तक्षेप एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर हुआ जब परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देश पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े थे।  राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नाजुक घड़ी में स्पष्ट सोच और कार्रवाई के साथ कदम न उठाया होता तो कितनी तबाही मची होती। इसलिए, मिस्टर प्रेसिडेंट, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दक्षिण एशिया फिर कभी उस कगार पर न पहुंचे। लेकिन इसके लिए कश्मीर विवाद का न्यायपूर्ण और निष्पक्ष समाधान जरूरी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit