खाटूश्यामजी पहुंचे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह : बाबा श्याम के दर्शन कर मांगी दुआएं , टीम इंडिया की निरंतर जीत की कामना की

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 09 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भारतीय गेंदबाजों में टॉप स्पिनर खिलाड़ियों में सुमार मशहूर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन  सिंह ने आज बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए खाटूश्यामजी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर बाबा श्याम से देश प्रदेश और भारतीय टीम के निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए कामना की और दुआएं मांगी

दरअसल, हरभजन सिंह रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक होटल से मैच की कमेंट्री की थी। इसके लिए होटल में पूरा सेटअप लगाया गया था। हरभजन सिंह ने वर्ल्ड कप के फाइनल में पंजाबी और हिंदी में कमेंट्री की। जीत के बाद आज खाटूश्यामजी पहुंचे

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री चौहान ने हरभजन सिंह का स्वागत कर पूजा अर्चना करवाईं और बाबा श्याम का दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर बाबा का आशीर्वाद भी दिया इस दौरान हरभजन सिंह ने श्री श्याम मंदिर कमेटी की दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और संतोष व्यक्त किया कि बाबा श्याम के दर पर आने वाले भक्तों को दर्शनों की बहुत शानदार व्यवस्था श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा की गई हैहरभजन सिंह करीब आधा घंटे मंदिर कमेटी कार्यालय में रुके. इस दौरान अनेक क्रिकेट प्रेमियों ने उनसे मुलाकात की

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit