बॉक्सर कुशाल सिंह का राजस्थान टीम में चयन : पटियाला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर चयन ट्रायल में भाग लेंगे बॉक्सर कुशाल सिंह

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 03 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 11 अप्रेल 2026 तक पंजाब के पटियाला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर चयन ट्रायल में बॉक्सर कुशाल सिंह भाग लेंगे ।

महेन्द्र लूणीवाल ने बताया कि बॉक्सर कुशाल सिंह ने 69 वीं स्कूली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले व राज्य का मान बढ़ाया था । इसी आधार पर पटियाला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर चयन ट्रायल हेतु राजस्थान बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ है ।

उन्होंने बताया कि बॉक्सर कुशाल सिंह दो वर्ष से नीमकाथाना में श्री भवानी बॉक्सिंग एकेडमी में बॉक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है ।

उन्होंने बताया कि उक्त चयन ट्रायल में प्रथम रैंक हासिल करने वाले खिलाड़ी 1 से 16 मई 2026 तक उज्बेगिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit