दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया : IPL में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, समीर रिजवी 51 बॉल पर 90 रन बनाए, IPL की लगातार दूसरी फिफ्टी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 04 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी जीत है।

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रन का टारगेट दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 बॉल पर 90 रन बनाए। उनकी सीजन में यह लगातार दूसरी और IPL की लगातार फिफ्टी है। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। वहीं, नीतीश राणा को जसप्रीत बुमराह ने रन आउट किया।

रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। DC के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेले। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit