गुजरात टाइटंस की लगातार पांचवीं जीत : सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया, 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंची

फोटो  : फाइल फोटो 

अहमदाबाद, 13 मई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया । गुजरात टाइटंस ने इस आईपीएल सीजन में यह लगातार पांचवीं जीत हासिल की है । इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर हैदराबाद ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

जवाब में हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली।

जीत के साथ टॉप पर पहुंची

गुजरात ने हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया। टीम के अब 12 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हो गए हैं। हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit