पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को मिलेगा 'पद्म श्री' अवार्ड : प्रवीण कुमार को खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'पद्म श्री' से किया जाएगा सम्मानित, गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 17 मई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

विश्व के नंबर 1 पैरा हाई जम्पर और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को उनकी असाधारण खेल उपलब्धियों के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाएगा है।

गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा, "विश्व के नंबर 1 पैरा हाई जम्पर और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाएगा।"

प्रवीण कुमार nपेरिस पैरालंपिक (2024): पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वही टोक्यो पैरालंपिक (2020) में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके अलावा उन्हें अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit