फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 06 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बुधवार को हरियाणा सीमा से सटे मेहाड़ा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान थाना क्षेत्र की जानकारी ली और प्रभावी गश्त कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मेहाड़ा थाना क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। अपराधी अक्सर यहां घटनाओं को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाते हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आम जनता से अनजान कॉल को लेकर जागरूक रहने और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment