फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन किया गया । अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया ने नामांकन दाखिल किया है ।
मेगोतिया ने आज कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया । इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीएन घसिया, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक सुरेश मोदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
फिलहाल कांग्रेस के पास तीन निर्दलीय सहित 23 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है । वही भाजपा के पास 17 पार्षद है । ऐसे में नीमकाथाना में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना लगभग तय।
मीडिया से बात करते हुए नीमकाथाना विधायक मोदी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता नगर का विकास है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment