जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग : आग की चपेट में 20 से ज्यादा दुकाने आई, दुकान मालिक के पास एनओसी की होगी जांच

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 17 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में एक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान में लगी थी। लेकिन इसकी चपेट में 20 से ज्यादा दुकानें आ गईं।

आग त्रिपोलिया बाजार में पुरोहित जी का कटला में सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी है इसकी चपेट में 20 से ज्यादा दुकानें आ गईं। इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें शामिल हैं।

बिजली सप्लाई बंद :-

सूचना पर करीब 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी जगह और दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल इलाके में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। यहां ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं। बरामदों में पड़ा कपड़े का सामान आग की चपेट में आया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। नगर-निगम और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। प्रशासन अब यह भी जांच करेगा कि दुकान मालिक के पास एनओसी थी या नहीं ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit