पंचायतीराज संस्थाओं मे चुनाव की तैयारी शुरू : एसडीएम कार्यालयों में सरपंच और पंच की लॉटरी 24 सितंबर को; सीकर जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 17 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के सदस्यों की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को होगी। इसको लेकर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिला परिषद के 49 सदस्यों, 16 पंचायत समितियों के 304 सदस्यों और 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी।

पंचायतीराज अधिनियम-1994 के अनुसार जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की कैटेगरी वाइज रिजर्वेशन और महिला रिजर्वेशन की लॉटरी 23 सितंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी।

लॉटरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकलेगी। इस बार सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit