राजस्थान में आज 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट : अजमेर, जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश, तापमान में भी गिरावट दर्ज

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 18 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में मौसम बदलने से गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन के तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर हल्का पड़ने और मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। यानि कल से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी ।

यहां हुई बारिश :-

अगर कल हुई बारिश की बात करें तो जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit