अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या : सीएम मान ने किया 1 करोड़ के मुआवजे का ऐलान, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

अमृतसर, 18 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग के दौरान उनको गोली मारी गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे पुलिस स्टेशन गेट हकीमा इलाके में तैनात ASI हरजीत सिंह दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान ही कुछ अनजान लोगों ने उनकी हत्या कर दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरजीत सिंह के परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। HDFC बैंक की ओर से भी 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर देने की बात कही गई है।

एक करोड़ की मदद :-

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।

ASI हरजीत सिंह को घायल हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit