फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 18 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के निकायों में सभापति और अध्यक्ष पड़ को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है । नाम वापसी के बाद अब 29 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 14 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 16 सितम्बर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 47 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 45 अभ्यर्थी शामिल हैं। जांच के बाद 4 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 43 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र वापस लिया, जिसके बाद अब 29 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी में 5 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 2 निरस्त होने के बाद 3 वैध नामांकन रहे तथा 1 नामांकन वापस लिया गया। यहां 2 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। फतेहपुर में 4 नामांकन हुए, जिनमें 2 निरस्त होने के बाद 2 वैध रहे और दोनों अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। लक्ष्मणगढ़ में 5 नामांकन हुए, सभी वैध रहे तथा 2 नामांकन वापस लिए जाने के बाद 3 अभ्यर्थी मैदान में हैं। धोद में 2 नामांकन हुए और दोनों वैध रहे। लोसल में 3 नामांकन हुए और एक नामांकन वापस लिए जाने के बाद 2 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
नीमकाथाना में दो उम्मीदवार :-
सीकर नगर परिषद में 2 नामांकन हुए और दोनों वैध रहे। दांता में 6 नामांकन में से 1 निरस्त होने के बाद 5 वैध रहे तथा 1 नामांकन वापस लिया गया, जिसके बाद 4 अभ्यर्थी मैदान में हैं। खाटूश्यामजी में 2 नामांकन हुए और दोनों वैध रहे। पलसाना में 2 नामांकन हुए, जिनमें 1 नामांकन वापस लिए जाने के बाद कोई अभ्यर्थी चुनाव मैदान में नहीं रहा और निकाय में अध्यक्ष पद निर्विरोध रहा। खण्डेला में 4 नामांकन हुए, सभी वैध रहे तथा 2 नामांकन वापस लिए गए, जिसके बाद 2 अभ्यर्थी मैदान में हैं। रींगस में 5 नामांकन में से 4 अभ्यर्थी वैध रहे तथा 2 नामांकन वापस लिए जाने के बाद 2 अभ्यर्थी मैदान में हैं। नीमकाथाना में 2 नामांकन हुए और दोनों वैध रहे। श्रीमाधोपुर में 3 नामांकन हुए, सभी वैध रहे तथा 1 नामांकन वापस लिए जाने के बाद 2 अभ्यर्थी मैदान में हैं। अजीतगढ़ में 2 नामांकन हुए और दोनों वैध रहे।
इस प्रकार जिले की 14 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 29 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि पलसाना नगर पालिका में अध्यक्ष पद निर्विरोध रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment