फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 18 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला । कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाली गीता सैनी भाजपा उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई। शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ गीता सैनी ने ही भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के आखिरी दिन कोई और नामांकन दाखिल नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
दरअसल, गीता सैनी ने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 5 से पार्षद का चुनाव जीता था, लेकिन नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया था ।
निर्दलियों का बहुमत :-
बता दे कि खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव नतीजों में 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी था, जो निर्दलियों के पास था। हालंकि बाजी भाजपा ने मार ली ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment