वीडियो न्यूज : जोगाराम बोले - कांग्रेस की तोड़-फोड़ की रणनीति रही : मंत्री पटेल ने कहा - मुसीएम के काम और नीतियों के कारण कई निर्वाचित पार्षद हमारा समर्थन कर रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 19 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान सरकार में कानून और संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रदेश में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए की जा रही बाड़ेबंदी और कांग्रेस  तथा निर्दलीय पार्षदों को पुलिस के दम पर तोड़ने के आरोपों पर पलटवार किया है ।

जोगाराम पटेल ने कहा कि तोड़-फोड़ की रणनीति कांग्रेस की रही है। हमारी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करती है । उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने की दुहाई देने वाली पार्टी देश में निर्वाचित सरकारों को कितनी बार बर्खास्त कर चुकी है ।

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काम, नीतियों, उनका साधारण व्यक्तित्व और आम लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके जुड़ाव के कारण कई निर्वाचित पार्षद हमारा समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार जयपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit