फोटो : फाइल फोटो
अजेमर, 20 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर का सेवन कर सुसाइड कर लिया । मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके का शनिवार रात है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई ।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात फर्नीचर व्यवसायी ने अपनी पत्नी और 20 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया। तीनों की इलाज के दौरान अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के रूप में हुई है।
भांजे की पत्नी को फोन :-
पुलिस के अनुसार, व्यवसायी ने फुलेरा (जयपुर) में रहने वाले भांजे निर्मल को रात करीब आठ बजे फोन किया था। उसकी पत्नी ने फोन उठाया तो अशोक ने कहा था- अब बात नहीं होगी।
इसके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। पत्नी ने निर्मल को इसकी जानकारी दी। निर्मल ने अशोक के पड़ोसी गुरुदत्त को फोन कर तुरंत उनके घर जाने के लिए कहा। वो घर पहुंचे तो अशोक, उनकी पत्नी और बेटी ने जहर पी लिया था। तीनों बिस्तर पर तड़प रहे थे।
गुरुदत्त व दूसरे पड़ोसी तीनों को लेकर जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इंद्रा और दीक्षा की भी मौत हो गई।
वहीं, मां-बाप और बहन के सुसाइड की जानकारी मिलने पर बेटा गौरव बेहोश हो गया। गौरव जयपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
दो दिन पहले ही वह घर आया था। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक अशोक पर लाखों का कर्ज था। इसे लेकर वह परेशान था।
पुलिस जांच में जुटी :-
पुलिस के मुताबित, अभी घटना के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment