फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 20 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भगवान श्रीकृष्ण के कुलगुरु महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर श्री हनुमान जी अखाड़ा वाले परिसर में महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि गर्गाचार्य, भगवान परशुराम एवं सप्तऋषियों का पूजन कर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
महारुद्राभिषेक में समाज के विप्र बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विप्र वरिष्ठजनों के सम्मान के लिए विप्र सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं, मातृशक्ति एवं समाज के युवाओं ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष विशाला शर्मा एवं ब्राह्मण संदेश पत्रिका प्रमुख संपादक एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने शिरकत की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित विनोद शर्मा ने की।
ऐसे आयोजन जरूरी :-
इस अवसर पर पंडित नवल किशोर शर्मा ने कहा कि समाज में वैदिक संस्कारों एवं धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन होना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज के युवाओं का जुड़ाव बढ़ता है तथा उन्हें सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा मिलती है।
विशाला शर्मा ने समाज को संगठित करने तथा आपसी एकता और सहभागिता को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
पंडित मोहन शर्मा ने महर्षि गर्ग की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ज्योतिष विज्ञान का महत्व के बारे में बताया। वैदिक पूजन रुद्राभिषेक आचार्य रोहित शास्त्री, पंडित दीपक शर्मा, पंडित आशीष शर्मा के सानिध्य मे संपन्न हुआ।
इस दौरान घनश्याम, बनवारी, नवरत्, दीपक, राकेश, योगेश सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment