फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर, 21 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जोधपुर जिले की नवनिर्मित मथानिया नगरपालिका के पहले चेयरमैन पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है और अपना बोर्ड बना लिया है। कांग्रेस की उम्मीदवार लीला देवी मथानिया की नई चेयरमैन बनी है ।
चुनाव में कुल 25 वोटों में से कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी को 17 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इंद्रा देवी को महज 8 वोट मिले । परिणाम के बाद पूरे मथानिया क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।
बता दे कि 25 वार्ड पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस ने पहले ही 16 सीटों पर सीधी जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था। इसके विपरीत भाजपा के पास केवल 7 सीटें थीं और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी कांग्रेस के पक्ष में गया, जिससे कांग्रेस का आंकड़ा बढ़कर 17 तक पहुंच गया।
पूर्व विधायक का वीडियो वायरल :-
पूर्व ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने तो कार की छत पर चढ़कर जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूर्व ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मथानिया के पहले नगरपालिका बोर्ड में कांग्रेस का परचम फहराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मथानिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान दिन भर राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला।
पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने स्थानीय भाजपा विधायक भैराराम सियोल और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दिव्या मदेरणा ने बयान दिया कि "मथानिया की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसके बावजूद सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर जनादेश के विपरीत बोर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।"
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment