फोटो : फाइल फोटो
सीकर / तिजारा, 21 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर के खाटू श्यामजी नगर पालिका और तिजारा नगर परिषद मे अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव के लिए समय रात साढ़े दस और दस बजे तक कर दिया गया है ।
अगर बात तिजारा की करें तो हरियाणा पुलिस पर तिजारा नगर परिषद के 18 पार्षदों को गायब करने का आरोप लगा। तिजारा नगर परिषद के सभापति चुनाव के लिए कांग्रेस गुट के पार्षद हिमाचल में बाड़ाबंदी से वोट डालने आ रहे थे।
कांग्रेस के पूर्व MLA संदीप यादव का दावा है कि वे भी उनके साथ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जंगल में ले गए।
तिजारा में मतदान के बीच जब भिवाड़ी एडीएम सुमिता मिश्रा मॉनिटरिंग के लिए पहुंचीं तो धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे ।
खाटू श्यामजी मे ये मामला :-
खाटूश्यामजी में सोमवार रात साढे़ 10 बजे तक चेयरमैन चुनाव को लेकर वोटिंग के लिए समय बढ़ा दिया गया है। वार्ड नंबर 10 की कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं पड़ने के कारण रिजल्ट रोक दिया गया है। खाटूश्यामजी में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रेम देवी और कांग्रेस से विनिता पूनिया मैदान में हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी, पार्षद लक्ष्मी देवी की सास लगती हैं। पार्षद लक्ष्मी देवी वोट डालने नहीं पहुंची हैं, ऐसे में अब भाजपा नेता गजानंद कुमावत और पवन पुजारी ने नगरपालिका के बाहर धरना शुरू कर दिया है। पार्षद लक्ष्मी देवी के ससुर सागर मल ने कांग्रेस पर लक्ष्मी देवी को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment