फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में कांग्रेस के जय प्रकाश यादव नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुन लिए लिए हैं। जय प्रकाश यादव ने बीजेपी के इंद्राज सैनी को 6 वोटों से हराकर यह पद प्राप्त किया है।
नगर पालिका में मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के जय प्रकाश यादव को 23 वोट मिले, वही बीजेपी के इंद्राज सैनी को 17 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 40 पार्षदों ने मतदान किया।
विधायक के आवास पर जश्न:-
परिणाम की घोषणा होने के बाद जयप्रकाश यादव सहित कांग्रेस समर्थकों ने नगर पालिका के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद समर्थक विधायक सुरेश मोदी के आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे।
बता दे कि 9 सितंबर को नगर पालिका के पार्षदों के लिए मतदान हुआ था । वही 14 सितंबर को परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें कांग्रेस को 20 वार्डो में जीत हासिल की थी और भाजपा ने 17 वार्डो में जीत हासिल की थी। इसके साथ ही तीन सीटों पर निर्दलीय काबिज हुए थे।
अध्यक्ष भी कांग्रेस का बना:-
सोमवार को नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के महेश मेगोतिया तीन मतों से विजयी रहे और अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली थी। कांग्रेस के महेश मेगोतिया को 21 वोट मिले और भाजपा के रणजीत सिंह मंगावा को 18 वोट मिले थे। वही एक पार्षद ने मतदान नहीं किया था।
छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं:-
जयप्रकाश यादव छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में उन्होंने पहली बार पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद अब उन्हें नगर पालिका उपाध्यक्ष चुना गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment