सीकर में अशोक चौधरी बने उपसभापति : कांग्रेस में हर्ष का माहौल, उपसभापति अशोक चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित समर्थकों ने स्वागत

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 22 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस के अशोक चौधरी उपसभापति बन गए हैं। कांग्रेस के अशोक चौधरी ने भाजपा की रेखा बिजारणिया को 17 वोटों से हराया। उन्हें 41 वोट मिले जबकि बीजेपी की रेखा बिजारणियां को 24 वोट मिले थे।

जीत के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि बिजली, पानी, रोड़ सहित लोगों का हर कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि किसी एक मुद्दे पर कार्य नहीं करेंगे बल्कि सभी मुद्दों पर कार्य करेंगे । कार्य तो पहले भी करते आए है

जीत के बाद जश्न :-

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद सभापति खतीजा बानो और उपसभापति अशोक चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया । समर्थकों ने दोनों को अलग-अलग खुली जीप में बैठाकर जुलूस निकाला।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit