पंचायत चुनाव के आरक्षण की लॉटरी आज : सीकर जिला परिषद सभागार में आज निकेलगी लॉटरी, सरपंच और वार्ड पंच की कल

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में पंचायत राज चुनावों को लेकर आरक्षण की लॉटरी आज निकलेगी। जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्य के लिए लॉटरी निकलेगी।

सीकर में जिला परिषद के 49 सदस्य, 16 प्रधान और 304 पंचायत समिति सदस्य बनेंगे। जिला प्रमुख के लिए 13 अगस्त को लॉटरी निकली थी, जिसमे यह सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी।

पंचायत चुनाव के तहत ही कल सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी निकलेगी ।  सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी पंचायत समिति में निकेलगी ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit