बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले बंधक पार्षद : राजस्थान के निकाय चुनाव से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डोटासरा के गंभीर आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर एक करीब 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा गया है कि एक बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर नवनिर्वाचित पार्षद किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल रहे हैं। ये पार्षद कांग्रेस के बताए जा रहे है ।

इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं।

डोटासरा का दावा है कि 21 सितंबर को होने वाले मतदान से ठीक 2 दिन पहले राजस्थान पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीमों ने सत्ता में बैठे रसूखदार नेताओं के इशारे पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों को जबरन बंधक बनाकर रखा था।

शीशा तोड़कर बाहर निकले :-

कांग्रेस का आरोप है कि पार्षदों को इसलिए किडनैप किया गया ताकि वे मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर अपना वोट न डाल सकें, लेकिन पार्षदों ने अदम्य साहस दिखाते हुए बस के कांच तोड़े और देर रात तिजारा पहुंचकर अपना वोट दिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में तिजारा के स्थानीय घटनाक्रम की भयावहता साफ नजर आ रही है। बस के अंदर बंद पार्षदों ने जब देखा कि बाहर पुलिस और विरोधियों का पहरा है और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, तो उन्होंने मजबूरी में बस के शीशे फोड़ दिए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह पार्षद बस की टूटी हुई खिड़कियों से होकर बाहर निकल रहे हैं। उनके चेहरे पर खौफ और जल्दबाजी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से पार्षद किसी तरह बस से बाहर निकले और तुरंत गाड़ियों में सवार होकर मतदान केंद्र की ओर रवाना हुए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit