फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर सहित प्रदेश में आज पंचायत राज चुनावों की आरक्षण लॉटरी निकाली जा रही है। आज जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्य के लिए लॉटरी निकल रही है।
इस बार परिसीमन के बाद सीकर में जिला परिषद के 49 सदस्य, 16 प्रधान और 304 पंचायत समिति सदस्य बनेंगे। वही सीकर में ओबीसी कैटेगरी की महिला जिला प्रमुख बनेगी।
जिला परिषद सदस्य :-
सीकर में जिला परिषद के 49 सदस्यों की बात करें तो वो इस प्रकार होंगे -
एससी ओपन
वार्ड नंबर 16, 13, 07, 14, 49, 09, 15 और 01 नंबर वार्ड
एससी महिला
वार्ड नंबर 16, 13, 14 और 49 नंबर वार्ड
एसटी ओपन
वार्ड नंबर 34, 28
एसटी महिला
वार्ड नंबर 34
ओबीसी ओपन
29, 18, 10, 3, 2, 19, 32, 20, 25, 17
ओबीसी महिला
19, 32, 18, 3, 25
अनारक्षित ओपन
वार्ड नंबर 12, 44, 41, 35, 37, 11, 40, 43, 31, 24, 47, 38, 36, 22 और 6 नंबर वार्ड
अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 27, 45, 4, 30, 5, 33, 26, 23, 21, 39, 48, 42, 46 औ 8 नंबर वार्ड
16 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए आरक्षण इस प्रकार होगा -
एससी ओपन
रामगढ़ शेखावाटी, खाचरियावास व धोद ग्रामीण पंचायत समिति
एससी महिला
धोद ग्रामीण पंचायत समिति
एसटी ओपन
पाटन पंचायत समिति
ओबीसी ओपन
फतेहपुर और धोद पंचायत समिति
ओबीसी महिला
नीमकाथाना पंचायत समिति
अनारक्षित ओपन
पिपराली, अजीतगढ़ और दांतारामगढ़ पंचायत समिति
अनारक्षित महिला
पलसाना, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलारां और श्रीमाधोपुर
सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण की लॉटरी कल निकलेगी
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment