फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली , 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हे गिरफ्तार करने की मांग की हैं। केजरीवाल न पिछले कुछ सालों में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की भी मांग की।
अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट पर जवाब दिया है जिसमें कहा गया है कि दो इलेक्शन कमिश्नरों ने SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर आपत्ति जताई है।
केजरीवाल ने कहा कि आज, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए, हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए और उन पर केस चलाया जाए। पिछले कुछ सालों में हुए सभी चुनाव—दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव—कैंसल करके नए सिरे से कराए जाने चाहिए।
गिरफ़्तारी की मांग :-
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की मांग भी रखी। केजरीवाल ने चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई एक व्यक्ति आयोग को अपने स्तर पर नहीं चला सकता। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट में सामने आया है कि आयोग के भीतर लिए जा रहे कुछ फैसलों को लेकर दूसरे चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी।
आयोग की सफाई :-
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर 2 ECs की आपत्ति के बारे में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी किया है ।
प्रेस नोट मे कहा है कि किसी भी संस्था में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां होना सामान्य बात है। ये अंतिम फैसला लेने से पहले निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। न केवल तीनों कमिश्नर, बल्कि आयोग का हर अधिकारी चुनावी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आयोग को अपने सुझाव देने के लिए पूरी तरह से अधिकृत है।
आगे लिखा कि 10 महीनों के दौरान की कुछ खास आंतरिक टिप्पणियों/अवलोकनों को उजागर करना, जबकि बड़ी संख्या में मंजूरियों, फैसलों, निर्देशों और पहलों को नजरअंदाज करना, तस्वीर का केवल एक हिस्सा ही दिखाता है। हाल के महीनों में, आयोग ने कई फैसले लिए हैं, निर्देश जारी किए हैं, लगभग 40 नई पहलें शुरू की हैं और देश भर में मतदाता सूची संशोधन (SIR सहित) के संचालन सहित कई चुनावी सुधार किए हैं। ये सभी फैसले पिछले एक साल में पूरे आयोग के सर्वसम्मत फैसलों का परिणाम हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment