वीडियो न्यूज : SNKP कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार : छात्र नेता का SNKP कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर बड़ा खुलासा, बोले - छात्र सामान्य जरूरतों के लिए तरस रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना की सबसे बड़ी गवर्मेंट कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है । SNKP कॉलेज में छात्र पीने के पानी तक को तरस रहे है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

ABVP भाग संयोजक एवं छात्र नेता बबलू कटारिया ने हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज एप् के सामने कॉलेज की अव्यवस्थाओं का खुलासा किया ।उन्होंने बताया कि कॉलेज में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि छात्र सामान्य जरूरतों के लिए भी तरस रहे है ।  पीने के पानी के लिए लगाई गई सभी टोंटियां सूखी पड़ी हैं। एक भी नल चालू हालत में नहीं है। जो है उन टंकियों में हरे रंग की काई जमी है, पत्ते सड़े पड़े हैं। यह दृश्य किसी भी महाविद्यालय को शर्मसार करने वाला है।

उन्होंने आगे बताया कि दीवारों की टाइलें उखड़ कर लटक रही हैं, फर्श पर ईंटों और टूटी टाइलों का मलबा बिखरा पड़ा है।  छात्र नेता ने वीडियो में कहा - "अगर ये टाइल किसी छात्र के पैर पर गिर जाए तो कौन जिम्मेदार होगा?"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit