वीडियो न्यूज : पूर्व सीएम का राज्य सरकार पर हमला : गहलोत ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ऐसी उम्मीद नहीं करता था, उनको भला आदमी मानता था

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के निकाय चुनावों के दौरान सामने आई घटनाओ को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाया गया और कुछ अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव में काम किया।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में चुनावों के दौरान ऐसी घटनाएं पहले नहीं हुईं। उन्होंने निर्दलीय विधायक के लापता होने, पार्षदों को दूसरे राज्यों में ले जाने और अदालतों के समय को लेकर उठे सवालों का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस का भी इस्तेमाल किया गया।

गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ऐसी उम्मीद नहीं करता था। मैंने कहा था कि ये भले आदमी हैं। ये भला आदमी ऐसा निकला है कि मैं सोच नहीं सकता था कि इस प्रकार के चुनाव करवाकर राजस्थान को बर्बाद कर देंगे। ऐसी क्या जल्दी थी चुनाव जीतने की? कमाल है। आपने क्या-क्या नहीं किया।

25 सितंबर के नतीजों पर नजर:-

जोधपुर, जयपुर और कोटा के निकाय चुनाव परिणामों को लेकर गहलोत ने कहा कि 25 सितंबर को तस्वीर साफ होगी। उन्होंने चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग, पैसों के इस्तेमाल, धमकियों और पुराने मामलों को दोबारा खोलने जैसे आरोप भी लगाए। गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस तरह के तौर-तरीके लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को इन घटनाओं के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी चाहिए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit