खतीजा बानो ने संभाला नगर परिषद का कार्यभार : कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पारीक और पूर्व सभापति जीवण खां हुए शामिल

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने बुधवार को सभापति पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद में नई जनप्रतिनिधि व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शहर विधायक राजेंद्र पारीक, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति जीवण खां, उपसभापति अशोक चौधरी सहित नगर परिषद के समस्त पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने कहा कि सीकर शहर का समग्र एवं संतुलित विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना तथा आने वाले त्योहारों पर शहर में लाइटिंग व्यवस्थाओं को लेकर प्राथमिकता रहेगी व आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा सीकर शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit