फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं , 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर झुंझुनूं जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में वर्गवार आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को सूचना केंद्र सभागार में पूरी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिले की जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों तथा 14 पंचायत समितियों के प्रधान एवं सदस्य पदों के लिए एवं जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों में सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया संपन्न की गई।
बुधवार को झुंझुनूं जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।
पंचायत समिति - प्रधान पद के लिए आरक्षित वर्ग
झुंझुनूं - अनारक्षित
अलसीसर - अनारक्षित
चिड़ावा - अनारक्षित महिला
सूरजगढ़ - अनारक्षित
खेतड़ी - अनुसूचित जाति
बुहाना - अनारक्षित
उदयपुरवाटी - अनारक्षित
नवलगढ़ - अनारक्षित महिला
सिंघाना - अनुसूचित जाति महिला
पिलानी - अनारक्षित महिला
मण्डावा - अन्य पिछड़ा वर्ग
बबाई - अनारक्षित महिला
गोठड़ा - अनारक्षित महिला
गुड़ागौड़जी -अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment