फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई । जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने लोगों की समस्याएं सुनी ।
जनसुनवाई मे कुल 53 परिवाद आए । पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने परिवादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द परिवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बता दे कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सितंबर महीने में अलग-अलग पुलिस थानों से जुड़े लोगों की जनसुनवाई की जा रही है। इसका मकसद शिकायतों का बेहतर और जल्द समाधान करना है।
इसी कड़ी में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नीमकाथाना सर्किल के सभी पुलिस थानों से संबंधित परिवादियों की जनसुनवाई की गई । जनसुनवाई में परिवादियों ने एसपी प्रवीण नायक नूनावत के समक्ष अपनी समस्याएं रखी । एसपी ने परिवादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।
कुल 53 परिवाद आए :-
जनसुनवाई में पारिवारिक कलह, लड़ाई - झगड़े, मारपीट, रास्ते का विवाद, फर्जी रजिस्ट्री, कोर्ट में चालान, तीव्र गति से पुलिस जांच करवाने, साइबर फ्रॉड सहित कुल 53 परिवाद आए । एसपी ने सभी परिवादियों से उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द परिवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए ।
बुजुर्ग खुश होकर निकले :-
जनसुनवाई में एक बुजुर्ग भी अपना परिवाद लेकर आए । एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बुजुर्ग की समस्या को सुनकर जल्द जल्द से परिवाद के निस्तारण के निर्देश दिए । वही बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment