यूपी में निजी स्लीपर एसी बस में आग लगी : हादसे 9 जिंदा जले, फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों का किया रेस्क्यू; 35 यात्री सवार थे

फोटो  : फाइल फोटो 

नोएडा, 24 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को बस से रेस्क्यू किया।

हादसा बुधवार रात साढ़े 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस में 35 लोग सवार थे । बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए रवाना हुई थी।

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया । करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू चला। बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे तक बंद रही।

यात्री सो रहे थे :-

एक यात्री ने बताया कि जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

मदद के लिए निर्देश :-

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit