फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर, 24 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी पार्टी के हारने की जिम्मेदारी खुद लीजिए, दूसरों को ज्ञान मत दीजिए । उन्होंने कहा कि गहलोत साहब, जब सत्ता में थे तब सब सही था, अब चुनाव हार गए तो नियम याद आ रहे हैं ।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने परिणाम पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लॉन्चिंग में लगी है। सोनिया गांधी अपने बेटे को और अशोक गहलोत अपने बेटे को लॉन्च करने में लगे हैं। उन्होंने आरोपों को लेकर कहा कि यह स्थिति ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी है।
सीएम ने कहा कि राजस्थान की जनता ने सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। कांग्रेस को जनता के बजाय अपने कर्मों को दोष देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस सिर्फ दो राज्यों में है और आने वाले समय में वहां भी नहीं रहेगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बीकानेर पहुंचे। इसके बाद वे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे इसी मार्ग से वापस नाल जाएंगे और वहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे। नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा नेता पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment