फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 24 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया और उपाध्यक्ष जयप्रकाश (जेपी) यादव ने नगर पालिका कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ईओ रणजीत सिंह ने अध्यक्ष महेश मेगोतिया का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष महेश मेगोतिया ने कहा कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इसके लिए हर वार्ड का दौरा कर वहां की समस्याओं और कमियों की जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि वार्डों में जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, नवनिर्वाचित पार्षद नरेंद्र नटवाडीया, देवेन्द्र चौधरी, राजू सामोता सहित अन्य पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment