राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार का मांग इस्तीफा : CEC पर वोट चोरी का लगाया आरोप, कहा - लोकतंत्र को खत्म करने वालों को सजा मिलनी चाहिए

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी हुई है तो जो कानून बनाए गए हैं, वे सभी अवैध कानून हैं। उन्होंने कहा कि  ज्ञानेश कुमार के ऊपर कंट्रोलर हैं। वे स्वयं काम नहीं कर रहे हैं।

2024 का चुनाव फेक:-

राहुल ने कहा कि देश एक नई जगह पहुंच गया है। हमारे इतिहास में लोकतंत्र पर इस प्रकार का आक्रमण पहले कभी नहीं हुआ है। 2024 का चुनाव फेक था और विधानसभा के चुनाव भी फेक थे। देश इस जगह कभी नहीं पहुंचा है। जो कानून पास किए गए हैं वे सभी अवैध हैं और जो लोग हमारी संस्थाओं को चला रहे हैं वे भी अवैध हैं। ज्ञानेश कुमार के 2 जूनियर्स ने बहुत अच्छा काम किया है।

इंदिरा गांधी भी चुनाव हारी :-

राहुल ने बताया कि "मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और पिछले 50 सालों से राजनीति देख रहा हूं। भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर भाजपा के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। इसकी वजह ज्ञानेश कुमार हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धांधली की। इससे मोदी-शाह के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं आई।"

बीजेपी का 30 साल का प्लान :-

राहुल ने अमित शाह का वह वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने भाजपा की 14 से 30 साल तक सरकार रहने की बात कही थी। इसके बाद मोदी का ‘400 पार’ वाला बयान दिखाया।

राहुल ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जांच होनी चाहिए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit