फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 25 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वही चुनाव के बाद पिछले कई दिनों से चल रही बाड़ेबंदी, जोड़-तोड़ और सियासी कयासबाजियों का आज अंत हो जाएगा। वोटिंग पूरी होते ही तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।
वोटिंग के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान निगम पहुंचे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद वे पार्षदों के धरने पर बैठ गए। इससे पहले बीजेपी-कांग्रेस के महापौर दावेदार सुनील कोठारी और सुनीता मावर पहुंच गए थे और दोनों ने अपनी-अपनी जीत को दावा किया।
भारतीय जनता पार्टी की बस से 52 पार्षद एक साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे । वहीं कांग्रेस 47 पार्षदों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची और आरएलपी पार्षद राजूराम अकेले पहुंचे। यदि समय से पहले शत प्रतिशत मतदान, तो चुनाव परिणाम पहले जारी हो सकता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment