फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 25 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारतीय जनता पार्टी के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर होंगे। जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और सुनील कोठारी ने शानदार जीत दर्ज की है।
लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के स्पष्ट संख्याबल और रणनीतिक किलेबंदी के चलते सुनील कोठारी ने महापौर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा उम्मीदवार सुनील कोठारी को 89 जबकि कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट हासिल हुए।
जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों में से भाजपा के पास पहले से ही 78 पार्षदों का मजबूत बहुमत था, जो जादुई आंकड़े 76 से दो अधिक था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने और तुरंत बाद हुई मतगणना में यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी का आंतरिक अनुशासन और संख्याबल पूरी तरह सुरक्षित रहा। कांग्रेस पार्टी की ओर से अनुभवी पार्षद सुनीता मावर ने मैदान में उतरकर कड़ा मुकाबला देने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की उनकी रणनीति सफल नहीं हो सकी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment