फोटो : फाइल फोटो
दौसा, 25 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिला कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कॉन्फ्रेंस रूम में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दौसा के युवाओं ने जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों को जाना।
कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं मदन राठौड़ का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से संवाद भी किया तथा उनके विचारों, अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वक्ताओं के विचारों को सुना।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment