PM मोदी भजन क्लबिंग में हुए शामिल : खंजरी बजाई; 'भजन क्लबिंग' युवाओं और जेन-जी के बीच तेजी से उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में 'भजन क्लबिंग' में शामिल हुए।

'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी गुजराती, हिंदी भजनों पर खंजरी बजाते और गुनगुनाते नजर आए।

उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड:-

बता दे कि 'भजन क्लबिंग' युवाओं, विशेषकर जेन-जी के बीच एक तेजी से उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड है। यह पारंपरिक भजनों और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी 'वाइब' और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत करने का एक नया तरीका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में भजन क्लबिंग ट्रेंड का जिक्र किया था। उन्होंने तारीफ की थी कि कैसे भारत की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और आस्था को आधुनिक जीवनशैली के साथ खूबसूरती से जोड़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा था कि भजन क्लबिंग ट्रेंड को हमारी जेन-जी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। इससे पहले जनवरी 2026 में मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने इस ट्रेंड की जमकर सराहना की थी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit