फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के मंडोली गांव की जोरा मीणा की ढाणी के पास PWD विभाग द्वारा निर्मित रेनवाटर रिचार्ज पिट में गिरी नीलगाय का शनिवार सुबह जेसीबी मशीन की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।
जोरा मीणा की ढाणी निवासी राकेश कुमार मीणा और गगन वर्मा ने बताया कि PWD विभाग द्वारा बनाए गए रेनवाटर रिचार्ज पिट में एक नील गाय गिर गई थी। नील गाय घायल हो गई थी।
युवाओ ने इसकी सूचना वन को दी। जिस पर वन विभाग का एक कमर्चारी मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि PWD विभाग ने कॉल रिसीव नहीं किया।
जेसीबी से रेस्क्यू :-
युवाओ ने अपने स्तर पर जेसीबी मशीन बुलवाकर नील गाय का रेस्क्यू किया। बाहर निकलते ही नील गाय लड़खड़ाते हुए खेतों की तरफ भाग गई।
युवाओ ने बताया कि इस खड्डे की हमने पहले भी शिकायत की। लेकिन विभाग ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। खड्डा सड़क से सिर्फ 5 फीट दूरी पर है और खुला छोड़ा हुआ है। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द बंद किया जाए।
इस दौरान सनम लोचिब, दीपेश मीणा, मुकेश मीणा, हंसराम चौधरी, बजरंग टेलर, विष्णु और रोहताश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment