फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खाटूश्यामजी नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा । कांग्रेस की वार्ड नं-11 से पार्षद विनीता पूनियां एक वोट से पालिकाध्यक्ष बन गईं । विनीता को 10 और भाजपा की प्रेम देवी को 9 वोट मिले।
बता दे कि खाटूश्यामजी में वार्ड नंबर 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी के वोट नहीं डालने की वजह से चुनाव परिणाम 5 दिन से अटका हुआ था। हाईकोर्ट के दखल के बाद 21 सितंबर को हुए मतदान के 19 मतों की गणना की गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी विनीता पूनिया को 10 वोट मिले , जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी को 9 वोट मिले। इस तरह विनीता पूनिया ने एक वोट से जीत दर्ज की।
आज रिटर्निंग ऑफिसर की गाड़ी में भारी पुलिस जाब्ते के साथ मतपेटी को स्ट्रोंग रुम से नगरपालिका लाया गया। उसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग में मतगणना हुई। चेयरमैन के चुनाव की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी विनिता पूनियां जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी नहीं पहुंची। अब चेयरमैन चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद 27 सितंबर को वाइस चेयरमैन के चुनाव होंगे।
13 निकायों में पहले जारी हो चुका परिणाम :-
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 10 बजे से मतगणना करवाई और इसके बाद परिणाम जारी हो गया। सीकर में 13 नगर निकायों के अध्यक्ष का परिणाम 21 सितंबर को जारी हो गया था, लेकिन खाटूश्यामजी में वोटों की गिनती नहीं हुई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment