सरोज कंवर जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनी : सरोज कंवर को 91 वोट, कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भाजपा की सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर चुन ली गई है। सरोज कंवर जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं है । भाजपा की सरोज कंवर को 91 वोट व कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले।

जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर पद के लिए दोपहर 2.30 बजे से नगर निगम मुख्यालय में मतदान कराया गया। चुनाव में भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमे सरोज कंवर विजयी रही।

इससे पहले शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी। इस प्रकार जयपुर नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की सीट अब भाजपा के पास आ गई है। जयपुर नगर निगम में 150 पार्षद हैं। भाजपा के पास 78, कांग्रेस के पास 57 और 15 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit