फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में स्थित राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत व्याख्यान कार्यक्रम का का आयोजन किया गया।
व्याख्यान कार्यक्रम के राजकीय महाविद्यालय बीदासर के डॉ. देवी प्रसाद वर्मा, आचार्य (हिन्दी) मुख्य वक्ता रहे। वही कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जितेन्द्र सिंह तंवर ने मंच संचालन किया।
डॉ. वर्मा ने नशे का कारण व शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अपने परिवार, समाज तथा अपने आस-पास के विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशामुक्ति हेतु जागरूकता फैलाने का दायित्व दिया ।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. देवी शंकर शर्मा ने नशा मुक्ति भारत अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेकर सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. शम्भु सिंह शेखावत सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment