राजस्थान में फिर बदला मौसम : राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश, कई क्षेत्रों में गिरे ओले , आज भी अलर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित जैसलमेर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जैसलमेर के मोहनगढ़ और कोटा के मंडाना में ओले गिरे है ।

इसके अलावा नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए।

मौसम विभाग के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बनने के असर से प्रदेश में मौसम बदला है। मौसम विभाग का 16 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है।

विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में यह स्थिति आगामी तीन-चार दिन रहने की संभावना है। हाड़ौती में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit