नीमकाथाना-पाटन में पंचायतीराज चुनाव लड़ेगी माकपा : माकपा तहसील कमेटी की बैठक में फैसला; पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए लड़ेगी चुनाव

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में माकपा तहसील कमेटी ने पंचायतीराज चुनाव में पाटन और नीमकाथाना पंचायत समिति एवं सीकर जिला परिषद सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

पंचायतीराज चुनाव को लेकर नीमकाथाना में माकपा तहसील कमेटी की बैठक सोमवार को सोनी भवन में हुई। कॉमरेड विनय प्रकाश सैनी ने अध्यक्षता की, जबकि जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश यादव पर्यवेक्षक थे।

तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज चुनाव पर चर्चा हुई। माकपा नीमकाथाना से 10 पंचायत समिति सदस्य और 1 जिला परिषद सदस्य, वहीं पाटन से 9 पंचायत समिति सदस्य और 1 जिला परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने बताया कि पांच वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। शेष वार्डों पर फैसला 2 अक्टूबर को पाटन की बैठक में होगा।

कॉमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि माकपा चुनाव में जनहित के मुद्दे उठाएगी। पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के अधिकारों व स्थानीय समस्याओं को उठाएगी।

ये रहे मौजूद:-

बैठक में कॉमरेड गोपाल सैनी, रोशन लाल गुर्जर, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश सोनी, के.एल. संतोषी, विक्रम यादव, रतन लाल सिंघल और रविशंकर वर्मा समेत कई पार्टी सदस्य मौजूद थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit