फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 28 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में सोमवार शाम को मौसम में हुए बदलाव से मूसलाधार बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में ओले गिरे। अचानक शुरू हुई बारिश को देखकर लोग भीगने से बचने के लिए स्थान तलाशने लगे।
तेज बारिश से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई थी। वही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है । जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है । लोगों को ठंढक का भी अहसास होने लगा ।
श्रीगंगानगर मे भी बारिश :-
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में भी मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिम दिशा से आए तेज अंधड़ और धूलभरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में आसमान में धूल के गुब्बार छा गए और दिन में अंधेरा छा गया। श्रीविजयनगर व रायसिंहनगर क्षेत्र में आंधी के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई। फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
रायसिंहनगर, लाधूवाला, अनूपगढ़, सिद्धूवाला, दस सरकारी क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधी चली। जैतसर में आसमान में धूल के गुब्बार छा गए। घड़साना में अंधड़ के कारण दिन में अंधेरा छा गया। सूरतगढ़ में भी तेज अंधड़ आया। सिदुवाला क्षेत्र में तेज तूफान के साथ आसमान में बादल छा गए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। श्रीविजयनगर में धूलभरी आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई।
किसानों की फासले खराब :-
नागौर जिले के खींवसर, मेड़ता और मूंडवा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ से किसानों की फसल खराब हुई है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गई, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल भीग गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment