फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा और पुतला दहन कर विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के वोट हटाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई और मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाने की मांग की।
पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि SIR में गजब का गेम खेला गया है ।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, संगठन महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, एससी जिला अध्यक्ष गुरुदयाल वर्मा, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम बलाई, अब्दुल रशीद गुहाला, खेतड़ी प्रभारी प्रवीण जाखड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजपाल डोई, रणधाव सिंह सिरोही, मकराना प्रभारी हरीश काजला, ओबीसी जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव ‘बल्ली’, नगरपालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया, राकेश शर्मा, उमेश मुंडोतिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment