फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 29 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार की आईस्टार्ट राजस्थान परियोजना के तहत सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
सत्र में इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट नरेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को आईस्टार्ट राजस्थान के तहत वित्तीय सहायता, उद्भवन एवं मार्गदर्शन सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट-2026 में नवाचार आधारित विचार पंजीकृत करने, आईस्टार्ट एलएमएस पर उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यक्रमों तथा एसएसओ आईडी के माध्यम से आईस्टार्ट राजस्थान पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई।
विद्यार्थियों को एआई/एमएल नीति-2026 की जानकारी देते हुए नए स्टार्टअप विचार विकसित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र के दौरान पांच विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए, जिन पर चर्चा कर उन्हें स्टार्टअप के रूप में विकसित करने एवं आईस्टार्ट राजस्थान में पंजीकरण को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के डॉ. रवि सोनी सहित फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment