कुलगुरु ने किया प्रशासनिक भवन में कार्यालयों का अवलोकन : कुलगुरु प्रो. सिंह ने जानी शेखावाटी विवि की प्रशासनिक और परीक्षा व्यवस्था; अधिकारियों-कर्मचारियों से किया संवाद

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 30 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा विभाग, परीक्षा गोपनीय शाखा, रिसर्च अनुभाग, आईटी,  संपदा, सम्बध्ता शाखा, अकाउंट्स एवं संस्थापन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए ऑटोमेटेड क्वेश्चन पेपर मैनेजमेंट सिस्टम (AQPMS) की तकनीकी प्रक्रिया को भी समझा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा एवं प्रश्नपत्र निर्माण से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। कुलगुरु ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली और विभागीय व्यवस्थाओं के बारे में बात की।

तकनीक का बेहतर उपयोग :-

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना प्राथमिकता है। तकनीक के उपयोग, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

कुलगुरु ने सभी विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए विभागीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विद्यार्थी हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने का आह्वान किया।

इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव रामसिंह सरावग, सहायक कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. रामचरण मीणा, सहायक कुलसचिव (संपदा) कन्हैया लाल जांगिड़, आईटी उपनिदेशक प्रियंका, मीडिया प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit